ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं | e shram card kaise banaye hindi

ई श्रमिक कार्ड : – ई-श्रम कार्ड भारतीय मजदूरों की एक आईडी होती है जिसमें की असंगठित मजदूरों का नाम पता कौशल व शिक्षा होती है। यह सब जानकारी ई श्रम कार्ड में दर्ज होती है और उन्हें कहीं भी काम करने की मान्यता होती है। भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड को मजदूरों की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए जारी किया गया है।

ई-श्रम कार्ड कौन बना सकता है?

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति की उम्र 16 से 60 साल तक के बीच होनी चाहिए। इस उम्र के लोग ही श्रम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। श्रम कार्ड सरकारी नौकरी के अलावा कोई भी व्यक्ति बना सकता है।जिसे की सरकार लोगों तक व्यवस्थाओं को पहुंचा सके। इसके अंतर्गत रेहड़ी चालक,ऑटो ड्राइवर,मजदूर अन्य कई कार्य को करने वाले व्यक्ति आते है।जो कि इस ई-श्रम कार्ड को बना सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड बनाने के फायदे

जिस किसी व्यक्ति का ई-श्रम कार्ड बना होता है। दुर्घटनाग्रस्त अगर वह व्यक्ति होता है। तो उसे 200000 तक का बीमा मिलता है या उसके नाम पर 200000 तक का बीमा उसके परिवार वालों को मिलता है। ई-श्रम कार्ड बनाने का फायदा एक और यह भी है कि मजदूरों को कहीं पर भी काम करने की आजादी होती है। वह सरकारी काम में भी अपना सहयोग कर सकते हैं।या लग सकते हैं।और निजी काम भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सरकार इसके तहत हर माह एक मजदूर को 1000रू तक की धनराशि देने जा रही है।जो कि मजदूर के खाते में आती रहेगी।

श्रम कार्ड में पैसे कब तक आ सकते हैं?

सरकार ने मजदूरों के लिए ₹1000 हर माह उनके खातों में भेजने की योजना तैयार की है। यह योजना जल्द ही लागू हो चुकी  है। इसके लिए सरकार ने अभी तक कई मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं ।इसके तहत आपको कुल 2000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। आपको बता दे की यह पैसे आपके खाते मे 500 – 500 रुपए के रूप मे नहीं आएंगे बल्कि 1000 – 1000 रुपए की दो किस्तों के रूप मे भेजे जाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि की कोरोना महामारी के समय भी सरकार द्वारा 1000 – 1000 रुपए की किस्त सभी श्रमिक कार्ड धारको के खाते मे ट्रांसफर की गई थी।

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?

  • श्रमिक का निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट नांबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी भेजा जाएगा।

ई-श्रम  कार्ड को मोबाइल से कैसे बनाएं?

  • ई-श्रम कार्ड को बनाने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट eshram.gov.in को गूगल में सर्च करें।
  • उसके बाद वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल में e shram portol का home पेज खुल जायगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद एक विकल्प देखने को मिलेगा ” e shram self registration”
  • इस वेबसाइट आपको क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने shramik card registration  का पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको अपना Aadhar Card Number  लिखना होगा।
  • अब यहां पर एकCaptcha code होगा।
  • उसे  भर कर Send Otp  पर क्लिक करें।
  • आपके  आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • जिसे आपनेओटीपी बॉक्स में डालकर वेरीफाई करना है।
  • आपके सामने अब Shramik Card Registration Form  खुल जाएगा।
  • जहां पर  आपको अपनी संपूर्णजानकारी भरनी होगी जैसे आपका नाम, पता, आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य, आपके बैंक का अकाउंट नंबर , इत्यादि।
  • अब आपको Submit  पर Click  करना होगा।
  • इसके बाद आपका Shram card mobile से  बनकर तैयार हो जाएगा।

इस तरीके से आप बड़ी ही आसानी से अपना श्रमिक कार्ड मोबाइल से बना सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क सरकार नहीं लेती है। यह पूर्ण तरीके से निशुल्क है। यह योजना अत्यधिक लाभदायक है।

Leave a Comment