उत्तराखंड के वन्य जीव विहार (अभयारण्य) और उनसे सम्बंधित प्रश्नोत्तरी((FAQ) | Wildlife Sanctuary in Uttarakhand Hindi

अस्कोट कस्तूरी मृग विहार

जहां वन्य जीव विहार पिथौरागढ़ में स्थित है जिसका क्षेत्रफल 600 वर्ग किलोमीटर है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। इस वन्य जीव विहार में प्रमुख रूप से कस्तूरी मृग ,बाघ ,भालू ,मोनाल पक्षी ,तीतर इत्यादि है लेकिन विशेष रूप से यह स्थान कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।

केदारनाथ वन्य जीव विहार

चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों में विस्तृत यह वन्य जीव बिहार 957 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से काला और गोरा भैरू कस्तूरी मृग और तीतर, चकोर इत्यादि रहते हैं। 

गोविंद वन्य जीव विहार

गोविंद वन्य जीव विहार की स्थापना सन 1955 में उत्तरकाशी जनपद में हुई थी। इसका क्षेत्रफल 485 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत है। इस वन्य जीव विहार में बाघ, कस्तूरी मृग ,स्नो लेपर्ड , काला भालू ,भूरा भालू ,सांभर ,जंगली सूअर इत्यादि रहते हैं। 

सोना नदी वन्य जीव विहार

इसकी स्थापना 1987 में पौड़ी गढ़वाल जनपद में हुई थी। इसका क्षेत्रफल 301 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां पर वन्यजीव हाथी ,शेर, सियार ,जंगली सूअर ,अजगर ,किंगफिशर पक्षी इत्यादि जीव रहते हैं। 

बिनसर वन्य जीव विहार

यह वन्य जीव विहार अल्मोड़ा जिले में स्थित है जिसका क्षेत्रफल 47 वर्ग किलोमीटर का है और इसकी स्थापना 1988 में हुई थी। इसमें बंदर, काकड़ ,सूअर, भालू ,जंगली मुर्गा ,तीतर इत्यादि रहते हैं। 

मसूरी वन्य जीव विहार

यह देहरादून में स्थित है और यह कुल 11 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जोकि क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्य वन्य जीव विहार की तुलना में सबसे छोटा है की स्थापना 1993 में हुई थी। इस स्थान पर सूअर, बंदर, लंगूर ,घुरल , चकोर और जंगली मुर्गा आदि पशु पक्षी निवास करते हैं। 

नन्धौर वन्य जीव विहार

करीब 270 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह वन्य जीव विहार नैनीताल जिले में स्थित है इसकी स्थापना 2012 में जीव जंतु एवं वनस्पतियों के संरक्षण के लिए हुई थी। 

उत्तराखंड के वन्य जीव विहार से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (FAQ)

प्रश्न – कस्तूरी मृग प्रजनन संरक्षण केंद्र कहां स्थित है ?
उत्तर – काचुला खर्क (चमोली) 

प्रश्न – अस्कोट कस्तूरी मृग अभयारण्य कहां स्थित है ?
उत्तर – पिथौरागढ़

प्रश्न – क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा वन्य जीव विहार कौन सा है ?
उत्तर – केदारनाथ वन्य जीव विहार, क्षेत्रफल 957 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – भारतीय वन्यजीव संस्थान कहां है ?
उत्तर -देहरादून में

प्रश्न – वन अनुसंधान संस्थान किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – देहरादून

प्रश्न – केदारनाथ वन्य जीव विहार कहां स्थित है ?
उत्तर – रुद्रप्रयाग और चमोली

प्रश्न – अस्कोट वन्य जीव विहार किस जिले में है?
उत्तर – जिला पिथौरागढ़

प्रश्न – विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर -अल्मोड़ा

प्रश्न – विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर – सन 1936 में

प्रश्न – उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा हिमनद कौन सा है?
उत्तर – गंगोत्री हिमनद (उत्तरकाशी)

प्रश्न – विज्ञान धाम कहां स्थित है?
उत्तर -देहरादून

प्रश्न – उत्तराखंड का पर्वतीय भाग कितना है?
उत्तर – 86% के लगभग

प्रश्न – मल्लीताल और तल्लीताल कहां स्थित है?
उत्तर – नैनीताल में

प्रश्न – राज्य का सबसे बड़ा व्यापारिक नगर किसे कहा जाता है?
उत्तर -हल्द्वानी

प्रश्न – देववन कहां स्थित है?
उत्तर – देहरादून में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *