प्रश्न -1 गढ़वाल एवं कुमाऊं की एकमात्र जागर गायिका कौन है ?
उत्तर – बसंती बिष्ट
प्रश्न – 2 उत्तराखंड में सर्वाधिक प्रचलित वाद्य यंत्र हैं?
उत्तर – ढोल दमाऊ
प्रश्न – 3 चरवाहों द्वारा बजाए जाने वाला वाद्य है?
उत्तर – मोछंग
प्रश्न – 4 कुमाऊं क्षेत्र में मेलों में किया जाने वाला नृत्य कौन सा है?
उत्तर – भगनौल नृत्य
प्रश्न – 5 गढ़वाल में पहला भैला नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?
उत्तर – दीपावली पर
प्रश्न – 6 कुमाऊं गढ़वाल में बसंत के आगमन पर स्त्री और पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य कौन सा है ?
उत्तर – झोड़ा नृत्य
प्रश्न – 7. गढ़वाल में विवाहित स्त्रियों द्वारा मायके की याद में किया जाने वाला नृत्य कौन सा है ?
उत्तर – झुमैलो नृत्य
प्रश्न – 8. गढ़वाल में तलवार और ढाल के साथ किए जाने वाला नृत्य
उत्तर – सरों नृत्य
प्रश्न – 9. जौनसारी जनजातियों में जन्मोत्सव व विवाह में किया जाने वाला नृत्य है
उत्तर – बुडियात नृत्य
प्रश्न – 10. उत्तराखंड के किस क्षेत्र का पांडव नृत्य विशेष रूप से प्रसिद्ध है
उत्तर – केदार घाटी क्षेत्र का पांडव नृत्य
प्रश्न – 11. गढ़वाल की सबसे प्रसिद्ध फिल्म
उत्तर – घर जवैं
प्रश्न – 12. उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य फिल्म नीति कब लागू की गई
उत्तर – वर्ष- 2015 से
प्रश्न – 13. राज्य में फिल्म विकास परिषद का गठन कब हुआ
उत्तर – वर्ष 2016 में
प्रश्न – 14. कुमाऊनी भाषा की पहली फिल्म कौन सी है
उत्तर – मेघा आ
प्रश्न – 15. गढ़वाली चित्रकला का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
उत्तर – मोलाराम को
प्रश्न – 16 मोलाराम का संबंध है
उत्तर – चित्रकला से
प्रश्न – 17. मोलाराम चित्र संग्रहालय कहां स्थित है?
उत्तर – श्रीनगर में
प्रश्न – 18. मोलाराम ने किन किन राजाओं के शासनकाल में कार्य किया?
उत्तर –
- प्रदीप शाह (1717-1722)
- ललित शाह (1722-1780)
- जयकृत शाह (1780-1785)
- प्रद्युमन शाह(1785-1804)
प्रश्न – 19. ‘बुरांश कुमाऊनी ‘ कविता के लेखक कौन हैं ?
उत्तर – सुमित्रानंदन पंत
प्रश्न – 20. गढ़ राजवंश का इतिहास’ किसकी रचना है?
उत्तर – मोलाराम की
प्रश्न – 21. मोलाराम के प्रसिद्ध चित्रों को दुनिया के सामने सर्वप्रथम किसने रखा?
उत्तर – बैरिस्टर मुकुंदी लाल ने
प्रश्न – 22. “सम नोट्स ऑन मोलाराम” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर – बैरिस्टर मुकुंदी लाल
प्रश्न – 23. जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को पदम श्री पुरस्कार किस वर्ष मिला ?
उत्तर – 2019
प्रश्न – 24. राज्य का पहला वीडियो म्यूजिक एल्बम कौन सा है ?
उत्तर – झुम्पा
प्रश्न – 25. उत्तराखंड में कुल देवी का त्यौहार किस ऋतु में मनाया जाता है ?
उत्तर – बसंत ऋतु