योग का हमारी अस्थियो पर प्रभाव | Yoga Effect on Our Bones Hindi

योग करने से हमारे शरीर पर बहुत ही आश्चर्यजनक प्रभाव दिखाई देते है। किसी भी बिमारी में यह हमारे शरीर की रोगो से लडने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बडाने के साथ साथ हमें अनेक प्रकार की बिमारीयो से निजात भी दिला देते है। आज आप यहां किन किन आसानो से योग का हमारी अस्थियो पर  क्या क्या प्रभाव पडता है इससे सम्बन्धित बातो को पढ सकते है।

योग का हमारी अस्थियो पर प्रभाव

1  धनुरासन , चक्रासन , हलासन , पश्चिमोत्तानासन, वृश्चिकआसन, शीर्ष पदमासन हमारी हड्डी को स्वस्थ शक्तिशाली व हल्का बनाते है।

2  भुजगआसन का रोज अभ्यास करने से इसपोन्डालाइटिस जैसी बिमारी में भी बहुत लाभ होता है।

3  पद्मासन व हलासन से हमारी रीढ़ की हड्डी सबल होती है।

4  धनुरआसन हमारी छाती की पंसलियो को सबल बनता है।

5  अर्ध मत्स्येन्द्रासन के लगातार अभ्यास से हमारी हडडीया मजबूत व जोड में लचीला पन आता है ।

6  हनुमान आसने के नियमित अभ्यास से हमारे अस्थि प्रदेश की अस्थियां लचीली बनती है।

7  उष्ट्रासन हमारे रीढ़ की हड्डी में आयी जकड़न कड़ेपन को दूर करता है।

8  गरुडासन के अभ्यास से भी रीड की हडडी में लचक आती है व हमारी कमर का मोटापा कम होकर वह पतली हो जाती है ।

9  पादस्तआसन से  मेरुदण्ड रीड की हडडी  पैर की हड्डियां मजबूत बनती है। उदर प्रदेश का मोटापा कम होता है।

10  किशोरा अवस्था में ताडासन को करने से हडिडयो की लम्बाई बढने के साथ साथ लम्बाई में भी वृद्धि होती है।

यह भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment