शिक्षक दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है इसका महत्व क्या है?

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है । इस दिन स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और शिक्षक दिवस को मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन आता था। वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे जो इन पदों पर आसीन होने से पहले एक शिक्षक थे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन खुद एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया, तब कुछ लोगों ने उनसे उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन मनाने के बजाय आप 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। लेकिन वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?

हर वर्ष 5 सितंबर को हमारे निस्स्वार्थ शिक्षकों को उनके बहुमूल्य कार्य को सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक छात्रों को एक नैतिक ज्ञान देते हैं जिससे कि वह अपने भविष्य की ओर आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान कर सके और जिंदगी में आगे बढ़े। शिक्षक व छात्र दोनों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है।

इस दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती हैं, उत्सव, कार्यक्रम आदि होते हैं। विद्यार्थी अपने टीचर्स को गिफ्ट देते हैं। कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां होती है। और कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं।जिससे कि छात्र और शिक्षक दोनों का मनोरंजन होता है। जिसमें छात्र और शिक्षक दोनों ही भाग लेते है। विद्यार्थियों के द्वारा इस दिन को बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। गुरु-शिष्य परम्परा को कायम रखने का संकल्प लेते हैं।

शिक्षक दिवस का महत्व

शिक्षक दिवस एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जोकि शिक्षक व छात्र दोनों के लिए उत्साह से भरा दिन रहता है। यह वह दिन है जिसे हम अपने शिक्षको के प्रयासो और कार्यो के सम्मान के रुप में मनाते हैं।  शिक्षण का कार्य दुनिया के सबसे कठिन कार्यो में से एक है, क्योंकि शिक्षक के उपर नौजवानो को शिक्षा देने की जिम्मेदारी होती है।

क्योंकि हर एक विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थी से अलग होता है और उसकी सोचने समझने की अपनी क्षमता होती है, इसलिए यह कार्य और भी कठिन हो जाता है, कुछ विद्यार्थी खेल-कूद में अच्छे होते है तो कुछ गणित में तो वही कुछ का अंग्रेजी में तो कुछ हिंदी में दिलचस्पी होती है।

एक अच्छा शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों के रुचि को ध्यान में रखता है। शिक्षक उन्हें ज्ञान को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। छात्रों को ज्ञान का महत्व समझाता है और उनकी क्षमताओं को पहचानता है। उन्हे उनके विषय या कार्यो के कौशल को निखारने की शिक्षा देता है। उनको भविष्य के लिए तैयार करता है।

भविष्य में आने वाली कई समस्याओं से रूबरू करवाता है । शिक्षक और छात्र का रिश्ता एक मजबूत रिश्ता होता है । शिक्षक जो अपने छात्र को सिखाता है वह अवश्य ही सही होता है । शिक्षक अपने प्रयासों से छात्र के भविष्य को उजागर करता है इसलिए शिक्षक दिवस को महत्वपूर्ण माना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *