स्वतंत्रता दिवस | Indian Independence Day

भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन 15 अगस्त 1947 में भारत के लोग ब्रिटिश शासन से आजाद मुक्त हो गए थे । यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार माना जाता है। इस दिन को हम लोग आजादी के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लोगों को संबोधन करते हैं। तथा राष्ट्र ध्वज को फैलाकर उन वीर सपूतों का सम्मान करते हैं। जिन्होंने आजादी दिलाने के लिए भारत को संपूर्ण योगदान दिया व देश के लिए कुर्बान हो गए ।

इतिहास

हमारा भारत देश 200 वर्षों से अधिक तक अंग्रेजों का गुलाम था। जिसके बाद कई स्वतंत्रता सेनानियों, राजनीतिक दलों आदि ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए काफी प्रयास किए परंतु अंग्रेजों का शासन 200 साल तक चलता रहा । 14 अगस्त 1947 की रात जवाहरलाल नेहरू ने यह घोषणा की कि अब हम अंग्रेजों से स्वतंत्र हो चुके हैं । तभी से 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस का महत्व

15 अगस्त 1947 भारत के नागरिकों के लिए बहुत महत्व रखता है। 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें आजाद भारत में रहने का अवसर प्रदान किया । अपने प्राणों को त्याग कर उन्होंने हमें एक आजाद भारत दिया। यह दिन हमें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और त्याग को याद दिलाता है और हमारे अंदर एक देशभक्ति की भावना को उजागर करता है। हमें देश से प्रेम करना सिखाता है।

कई स्वतंत्रता सेनानी जैसे कि महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राज बहादुर शास्त्री आदि कई स्वतंत्रता सेनानियों ने एकजुट होकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी। आजादी को दिलाने के लिए उन्होंने अपने परिवार को त्यागा, कई आंदोलन किए और कई बार जेल भी जाना पड़ा। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी। इन महान पुरुषों को याद करने के लिए 15 अगस्त मनाया जाता है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए एक त्यौहार है जोकि भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि व्यक्त करता है और नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना को उजागर करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *