शारीरिक शिक्षा की परिभाषा | Definition of Physical education hindi

ए आर वेमैंन के अनुसार – शारिरिक शिक्षा,  शिक्षा का वह भाग है जिसके अंतर्गत शारिरिक गतिविधयों द्वारा यक्ति का प्रशिक्षण एवं उसका पूर्ण विकास किया जाता है।

जे बी नैस के अनुसार – शारीरिक शिक्षा समूची का वह अंग है जो बड़ी मांस पेशियों से संबंधित क्रियाओं एवं उनसे संबंधित प्रतिक्रियाओ से जुड़ा है।

चाल्स ए बुसर के अनुसार – शारिरिक शिक्षा, शिक्षा प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग एवं उद्यम क्षेत्र है। जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से संपूर्ण नागरिकों का इस प्रकार की क्रियाओं द्वारा विकास करना है जिनका चयन उनके उद्देश्यों की पूर्ति को ध्यान में रखकर किया गया है।

एचसी बक के अनुसार – शारीरिक शिक्षा शिक्षा के साधारण कार्यक्रम का एक भाग है जिसका संबंध शारीरिक कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों की वृद्धि विकास तथा शिक्षा के साथ है।
शारीरिक शिक्षा तथा मनोरंजन की राष्ट्रीय योजना के अनुसार – शारीरिक शिक्षा एक ऐसी शिक्षा है जो बच्चों को संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए विकास हेतु क्रियाओं द्वारा शरीर, मन, मस्तिष्क तथा आत्मा की पूर्णता की ओर बढ़ती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *