Uttarakhand Current Affairs 2021

उत्तराखंड की सरतमा दादी को जल चैंपियन का खिताब-

सरतमा दादी उत्तरकाशी जिले के हिम पटारा ग्राम संगठन  की अध्यक्ष है । सरतमा दादी ने अपने हिम पिटारा संगठन के साथ मिलकर वर्षा जल संरक्षण के लिए गांव के आसपास के इलाकों में छोटे और बड़े तालाब बनाए जिसमें की वर्षा जल सुरक्षित हो सके।

8 अक्टूबर 2020 को इस संगठन को नामचीन पर्यावरण संस्था , earth day network द्वारा स्टार वूमेन ऑर्गेनाइजेशन के नाम से नवाजा गया।
सरतमा दादी और उनके संगठन की उपलब्धि के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया।

पवनदीप राजन – हाल ही में उत्तराखंड की कला, पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड अंबेसडर घोषित किया गया है इनका संबंध कुमाऊं के चंपावत जिले से है।

हर्बल गार्डन माणा चमोली – यह गार्डन हाल ही में बनकर तैयार हुआ है हर्बल गार्डन माना भारत का सबसे ऊंचा हर्बल गार्डन है जिसकी ऊंचाई लगभग 11000 फीट है , यहाँ 40 से ज्यादा दुर्लभ प्रजातियां संरक्षित की जा रही है।

फिट इंडिया मोबाइल एप का शुभारंभ-

29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने इस ऐप को लांच किया।

सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 9 जजों की नियुक्ति

मंगलवार दिनांक 31 अगस्त 2021 को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने इन 9 जजों को शपथ दिलवाई गई अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो गई है इन 9 जजों में 3 महिलाएं भी शामिल है सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम जजों की संख्या 34 तक हो सकती है यानी कि अभी 1 पद खाली है।

ब्रिक्स सम्मेलन – ब्रिक्स सम्मेलन का 13 वां संस्करण  दिनांक 9 सितंबर 2021 को हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की।

उत्तराखंड के नए राज्यपाल –

उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एवं पूर्व सेना उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल बने।

गौरा शक्ति एप-   9 सितंबर 2021 को यह ऐप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा लांच हुआ। महिला सुरक्षा हेतु इस ऐप को लांच किया गया।

नीरज चोपड़ा स्टेडियम – भारतीय सेना द्वारा टोक्यो ओलंपिक  में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में पुणे में एक स्टेडियम का नाम नीरज के नाम पर रखा गया जिसका उद्घाटन नीरज चोपड़ा और भारत के रक्षा मंत्री की उपस्थिति में हुआ।

नोवाक जोकोविच सर्बिया
विंबलडन 2021
2021 के विंबलडन चैंपियन का खिताब सरिया के टेनिस खिलाड़ी 98 नोवाक जोकोविच ने जीता उन्होंने मेटेयो बेरेलिनी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

मिताली राज भारतीय महिला कप्तान मिताली राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन चुकी है मिताली राज ने इंग्लैंड के चार्लोटा एडवर्ड को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

Leave a Comment